Delhi Power Cut 15 Sep 2026: दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार, 15 सितंबर को बिजली कटौती रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, यह शटडाउन ग्रिड को अपग्रेड करने और मानसून के दौरान जरूरी मेंटेनेंस के लिए किया जा रहा है। बता दें कि बारिश और उमस के मौसम में बिजली नेटवर्क पर अतिरिक्त दबाव रहता है। ऐसे में पहले से किए जा रहे इन कामों का मकसद अचानक होने वाली बिजली की खराबी और बड़े फॉल्ट से बचना है।
