Trade Policy Forum: भारत से आम और अमेरिका से चेरी के निर्यात के उपायों पर काम करने के लिए दोनों देश सहमत हुए है। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के बीच बैठक के दौरान यह सहमति बनी। बैठक में कारोबार से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। कुल मिलाकर भारत के कृषि उत्पाद के निर्यातकों के लिए अमेरिकी बाजारों के रास्ते अब पूरी तरह खुल गए हैं। भारत और अमेरिका ने चार साल बाद आयोजित व्यापार नीति फोरम (Trade Policy Forum) में साझा समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
