LPG की बिक्री पर हुआ नुकसान, अब तेल कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये देगी सरकार, कैबिनेट का फैसला

कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ग्लोबल मार्केट में एलपीजी की कीमतें 300 फीसदी चढ़ चुकी हैं

अपडेटेड Oct 12, 2022 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
कैबिनेट के एकमुश्त भुगतान के फैसले से IOCL, BPCL और HPCL को बड़ी राहत मिलेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Compensation to OMCs on LPG : कैबिनेट ने बुधवार, 12 अक्टूबर को लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के लिए सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनीज (OMCs) को एकमुश्त कम्पंसेशन को मंजूरी दे दी है। यह कम्पंसेशन 22,000 करोड़ रुपये का होगा। इससे IOCL, BPCL और HPCL को बड़ी राहत मिलेगी।

    वैश्विक की कीमतों की तर्ज पर देश में एलपीजी की कीमतों बदलाव नहीं किया गया है। 22,000 करोड़ रुपये की ग्रांट सप्लीमेंट्री डिमांड्स फॉर ग्रांट के जरिये दी जाएगी।

    ग्लोबल मार्केट में 300 फीसदी महंगी हुई एलपीजी


    कैबिनेट मीटिंग के बाद रिपोर्टर्स को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ग्लोबल मार्केट में एलपीजी की कीमतें 300 फीसदी चढ़ चुकी हैं। इसकी तुलना में, भारत में कीमतों में बढ़ोतरी खासी कम रही है। उन्होंने कहा कि ओएमसी कंपनियों को जून 2020 और जून 2022 के बीच की अवधि के लिए एलपीजी पर 22,000 करोड़ रुपये खर्च किए।

    इससे पहले, बुधवार को शुरुआती कारोबार से ही इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, आईओसीएल और एचपीसीएल में लगभग 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही थी।

    Budget 2023 : बजट में ग्रोथ और महंगाई में से किसे तरजीह देगी सरकार? Nirmala Sitharaman ने दिए संकेत

    90 फीसदी फ्यूल की सप्लाई करती हैं ये तीन कंपनियां

    इससे पहले खबर आई थी कि फाइनेंस मिनिस्ट्री ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 22,000 करोड़ रुपये के कैश पेमेंट के लिए तैयार है।

    इन कंपनियों में Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum (BPCL), Hindustan Petroleum (HPCL) शामिल हैं। ये कंपनियां करीब 90 फीसदी फ्यूल की सप्लाई करती हैं। पिछले कुछ महीनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी उछाल आया है। लेकिन, फ्यूल की घरेलू कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। इस वजह से इन कंपनियों को बहुत लॉस हुआ है।

    US Finance Minister India Visit: Janet Yellen नवंबर में आएंगी इंडिया, इन मसलों पर करेंगी चर्चा

    तेल कंपनियों को जून तिमाही में हुआ भारी नुकसान

    जून तिमाही में इन कंपनियों को भारी नुकसान हुआ था। सरकार ने मार्च में खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए 5,800 करोड़ रुपये की ऑयल सब्सिडी का आवंटन किया था।

    पिछली 1 अक्टूबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किग्रा के एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 25.5 रुपये की कटौती की थी। दिल्ली में अब सिलिंडर की कीमत 1,859 रुपये है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।