Get App

World Inequality Report 2022 : भारत सबसे ज्यादा असमानता वाले देशों में, टॉप 1% लोगों के पास देश की 22% राष्ट्रीय आय

भारत की वयस्क आबादी की औसत राष्ट्रीय आय 2,04,200 रुपये, सबसे निचले स्तर के 50% लोग औसतन 53,610 रुपये कमाते हैं, जबकि टॉप 10% और टॉप 1% राष्ट्रीय आय का क्रमशः 57 फीसदी और 22 फीसदी कमाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2021 पर 11:16 AM
World Inequality Report 2022 : भारत सबसे ज्यादा असमानता वाले देशों में, टॉप 1% लोगों के पास देश की 22% राष्ट्रीय आय
World Inequality Report 2022

गरीबी और संपन्न लोगों की तादाद बढ़ने के साथ भारत दुनिया में सबसे ज्यादा असमानता वाले देशों शामिल हो गया है। “वर्ल्ड इनिक्वलिटी रिपोर्ट 2022” ('World Inequality Report 2022') में यह बात सामने आई है।

रिपोर्ट दर्शाती है कि भारत में टॉप 10 फीसदी और टॉप 1 फीसदी लोगों के पास भारत की कुल आय का क्रमशः 57 फीसदी और 22 फीसदी है, वहीं निचले स्तर पर मौजूद 50 फीसदी लोगों के पास 13 फीसदी हिस्सेदारी है। रिपोर्ट को ल्यूकस चांसिल द्वारा लिखा गया है और जाने-माने इकोनॉमिस्ट थॉमस पिकेट्टी, इमैनुअल साएज और गैबरियल जुकमैन ने इसे समायोजित किया है।

50 फीसदी लोग कमाते हैं औसतन 53,610 रुपये

भारत की वयस्क आबादी की औसत राष्ट्रीय आय 2,04,200 रुपये है। यहां सबसे निचले तबके के 50 फीसदी लोग औसतन 53,610 रुपये कमाते हैं, जबकि टॉप 10 फीसदी और टॉप 1 फीसदी राष्ट्रीय आय का क्रमशः 57 फीसदी और 22 फीसदी कमाते हैं। वहीं सबसे निचले तबके के 50 फीसदी लोगों की हिस्सेदारी घटकर 13 फीसदी रह गई है।

रिपोर्ट कहती है कि पिछले तीन साल के दौरान सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले असमानता से जुड़े डाटा की गुणवत्ता खासी बिगड़ चुकी है, जिससे हाल में असानता में हुए बदलावों का आकलन खासा मुश्किल हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें