HUDA रिफंड घोटाला मामले में ED ने उत्तर भारत के राज्यों में की छापेमारी, 18 जगहों पर रेड जारी

ED पिछले कुछ दिनों से चुनावी राज्य हरियाणा में लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अधिकारियों ने हरियाणा के यमुनानगर और पंचकुला में छापेमारी की थी। HUDA के कम से कम 6 अधिकारियों की भूमिका ED की जांच के दायरे में है

अपडेटेड Jan 23, 2024 पर 12:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HUDA को अब 'हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण' के नाम से जाना जाता है

Rs 70 Crore HUDA Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) में कथित फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत चंडीगढ़, मोहाली एवं पंचकुला में कई स्थानों और हिमाचल प्रदेश में एक स्थान पर छापेमारी की। आधिकारिेक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी इन शहरों में लगभग 18 ठिकानों की तलाशी ले रहे हैं। हुडा के कम से कम 6 अधिकारियों की भूमिका एजेंसी की जांच के दायरे में है।

प्रवर्तन एजेंसी के अनुसार, घोटाले की कुल कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये बताई गई है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भी एक स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि यह जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज ED के एक मामले से संबंधित है जो हुडा में कथित 70 करोड़ रुपये के फर्जी रिफंड घोटाले से जुड़ा है।

हुडा को अब 'हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण' के नाम से जाना जाता है। ED पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने हरियाणा के यमुनानगर और पंचकुला में और छापे मारे थे।


ये भी पढ़ें- VIDEO: राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' के एक दिन बाद भक्तों की उमड़ी भीड़, देखें सुबह की पहली आरती

ये छापेमारी बिजनेसमैन गुरप्रीत सभरवाल के आवास समेत कई जगहों पर की गई। सभरवाल खनन व्यवसाय में हैं और उनके पास करनाल जिले की सीमा से लगे यमुनानगर के जठलाना क्षेत्र में रॉयल्टी लाइसेंस है। अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कई टीमें एक हफ्ते से अधिक समय से हरियाणा और पंजाब में छापेमारी कर रही थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।