Jharkhand News: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव लाल के पास से 20 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। ईडी ने वीरेंद्र राम मामले में संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में यह नकदी बरामद की है। चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम पर 100 करोड़ की संपत्ति जुटाने का आरोप है। उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और उनके कब्जे से झारखंड के कुछ राजनेताओं के साथ लेन-देन से जुड़ी डिटेल्सा का पेन ड्राइव बरामद किया गया था।
