ED Team attacked in Delhi: दिल्ली में केंद्रीय जांच एजेंसी एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम पर हमले की बड़ी खबर सामने आ रही है। यह हमला ऐसे समय हुआ, जब ईडी की टीम एक फार्महाउस पर छापेमारी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक इस हमले में कुछ अधिकारियों पर फर्नीचर फेंके गए जिसमें एक अधिकारी को चोटें आई हैं। यह हमला देश की राजधानी दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुई है। हमलावर घटना होने के तुरंत बाद मौका देखकर फरार हो गया। हमले में जांच एजेंसी के एडीशनल डायरेक्टर घायल हुए हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
