Bihar Board Result 2024: बिहार स्कूल बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बिहार बोर्ड का तीनों स्ट्रीम का कुल जमा पास प्रतिशत 87.21 फीसदी रहा। बोर्ड ने इस साल तीनों स्ट्रीम के अलग अलग टॉप 5 में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट शेयर की है। जिसमें साइंस में कुल 11 छात्रों ने टॉप 5 में जगह बनाई है। साइंस स्ट्रीम के छात्र मृत्युंजय कुमार ने कुल 481 अंक (96.2) अंक पाकर पूरे बिहार में टॉप किया है। मृत्युंजय कुमार बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं। ऐसे ही सिवान की ही आकृति कुमारी को चौथा स्थान मिला है। आकृति IAS बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
बिहार बोर्ड की परीक्षा इस साल कुल 1291,684 छात्रों ने दी थी। जिनमें से 6,22,217 लड़कियां और 6,69,467 लड़के थे। इस बार का कुल 87.21 फीसदी लोग सफल हुए हैं। इसका मतलब है कि 11,26,439 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं।
आकृति कुमारी ने बताए अपने सपने
आकृति ने बताया कि उसने बिहार में टॉप करने के मकसद से तैयारी शुरू की थी। लेकिन कुछ नंबरों से वो चूक गईं। आकृति ने आगे बताया कि उसने इंटरमीडिएट के साथ ही IIT मेन्स की भी परीक्षा दी थी। जिसके नतीजे जनवरी महीने में घोषित हो चुके हैं। IIT मेन्स में उन्हें 91.07 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। अब वो बीटेक करेंगी। इसके बाद वो IAS अधिकारी बनना चाहती हैं। इस सफलता का श्रेय उन्होंने गुरुओं और अपने माता-पिता को दिया। आकृति के पिता खेती करते हैं। वहीं उनकी माता गृहणी हैं। खेती-किसानी ही परिवार की कमाई का जरिया है। आकृति के माता-पिता ने उनकी पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आकृति ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई एएएसडी हाई स्कूल बड़कागांव से की है।
देखिए साइंस के टॉप 5 में कितने टॉपर