सरकारी स्कूलों में 20 लाख छात्रों का भविष्य खतरें में, कट गया नाम, बोर्ड परीक्षा पर संकट

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही। मामला स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से जुड़ा है। जो छात्र लगातार 15 दिन से बिना किसी सूचना के स्कूल से गायब रहे। उनका रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश दिया गया है। ऐसे में 20 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 5:19 PM
Story continues below Advertisement
Bihar School News: बिहार में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के नाम काट दिए गए हैं।

Bihar School News: बिहार में लाखों छात्रों का भविष्य मझधार में फंस गया है। बिहार का शिक्षा विभाग इन दिनों पूरी तरह से एक्शन में है। जिससे 20 लाख छात्रों को स्कूल-कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के फरमान के बाद छात्र-छात्राओं के नाम काटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20,87,063 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। स्कूल में छात्रों के अनुपस्थित रहने की वजह से यह कार्रवाई की गई है।

सबसे अधिक मुजफ्फरपुर, वैशाली, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के सरकारी विद्यालयों में छात्र अनुपस्थित पाए गए हैं। सबसे कम शिवहर में 20206 छात्र अनुपस्थित मिले हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है।

20 लाख छात्रों के नाम कटे


दरअसल, बिहार के सरकारी स्कूलों से 15 दिनों से ज्यादा समय तक स्कूलों से गायब रहने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ शिक्षा विभाग ने एक्शन लेने का फैसला किया है। ऐसे में राज्य के कई सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20,87,063 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। 2,66,564 छात्र कक्षा 9 से 12 तक के हैं। इस कार्रवाई के बाद इन छात्र-छात्राओं को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तब तक शामिल नहीं होने दिया जाएगा, जब तक कि उनके माता-पिता दोबारा उनकी गलती न दोहराने का हलफनामा दाखिल न कर दें। विभाग की ओर से ऐसे बच्चों के पैरेंट्स को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

NTA अब नहीं कंडक्ट कराएगा JEE मेंस एग्जाम, शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा के लिए किया इस नए बोर्ड का गठन

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए हो रहे दाखिले: सरकार

सरकारी स्कूलों से जिन छात्र-छात्राओं का नाम कटा उसकी लिस्ट भी विभाग की तरफ से जारी की गई है। शिक्षा विभाग का मकसद है की फर्जी रजिस्ट्रेशन वाले छात्रों और छात्राओं का नाम काटा जाए। विभाग का तर्क यह भी है कि बहुत से छात्र-छात्राएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कई स्कूलों में रजिस्ट्रेशन करा कर रखते हैं।

तीन दिन गायब रहने वाले बच्चों के यहां जाएगा नोटिस

वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बिहार के सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजकर यह आदेश जारी किया था कि तीन दिन तक गायब रहने वाले छात्रों के यहां पहले नोटिस जाएगा। छात्र अगर 15 दिन तक लगातार अनुपस्थित रहते हैं तो उनका रजिस्ट्रेशन रद्द होगा. अब केके पाठक के इस आदेश का असर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।