JNU में निकली है बंपर वैकेंसी, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्दालय (JNU) में बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली है। JNU में रजिस्ट्रार, सिक्योरिटी ऑफिसर और असिस्टेंट सहित कई सारे पदों पर वैकेंसी निकली हुई है। इन जॉब्स के लिए इच्छुक उम्मीदवार 18 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार इसके लिए यूनिवर्सिटी की ऑफीशियल वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा उम्मीदवार www.jnu.ac.in पर क्लिक करके भी JNU में जॉब से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 8:55 PM
Story continues below Advertisement
JNU में निकली है बंपर वैकेंसी, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई

दिल्ली में नौकरी खेज रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल दिल्ली स्थित भारत के सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों में से एक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्दालय (JNU) में बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली है। JNU में रजिस्ट्रार, सिक्योरिटी ऑफिसर और असिस्टेंट सहित कई सारे पदों पर वैकेंसी निकली हुई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कब से कब तक अप्लाई कर सकते हैं फॉर्म

इन जॉब्स के लिए इच्छुक उम्मीदवार 18 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार इसके लिए यूनिवर्सिटी की ऑफीशियल वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा उम्मीदवार www.jnu.ac.in पर क्लिक करके भी JNU में जॉब से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।

Wipro ने फ्रेशर्स को कम वेतन पर ऑफर किया जॉब, कैंडिडेट्स ने कहा- कंपनी ने हमें फंसा दिया, जानिए पूरा मामला


कितने पदों के लिए निकली है वैकेंसी

जेनयू में 388 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। डिप्टी रजिस्ट्रार के लिए आवेदन करने वालों की उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जनसंपर्क अधिकारी और कई अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

क्या है क्वालिफिकेशन और फीस

जेएनयू में डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जो उम्मीदवार अनुभाग अधिकारी, सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, निजी सचिव और पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जबकि मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। जनरल और ओबीसी कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फॉर्म फीस 1500 रुपये और एससी/एसटी और फीमेल उम्मीदवारों के लिए यह पीस 1000 रुपये है।

इस आधार पर होगा सेलेक्शन

JNU की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, पर्सनल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफेकेशन के आधार पर होगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च तक इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।