CISCE Board Exam Date Sheet 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2025 के लिए ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) बोर्ड एग्जाम्स के लिए डेट शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। ICSE 10वीं के एग्जाम मंगलवार, 18 फरवरी 2025 से शुरू होंगे और गुरुवार, 27 मार्च 2025 को खत्म होंगे। ISC 12वीं के पेपर कुछ दिन पहले गुरुवार, 13 फरवरी 2025 से शुरू होंगे और शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को खत्म होंगे।
इस वर्ष CISCE बोर्ड में क्लास 10 के एग्जाम्स के लिए कुल 2,53,384 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। क्लास 12 के एग्जाम में 1,00,067 स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। क्लास 10 के रजिस्ट्रेशंस में लड़के और लड़कियों की संख्या लगभग समान है। 1,35,268 लड़के और 1,18,116 लड़कियां एग्जाम्स देने वाले हैं। वहीं क्लास 12 के एग्जाम्स के लिए 52,692 लड़कों और 47,375 लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
CISCE बोर्ड एग्जाम की डेट शीट कहां से डाउनलोड करें?
इसके बाद डेट शीट की PDF आपके सामने आ जाएगी। इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए दोनों क्लास के एग्जाम्स की डेट शीट हम इस आर्टिकल में भी शेयर कर रहे हैं...
ICSE (Class 10) Date Sheet
ISC (Class 12) Date Sheet
स्टूडेंट्स को एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। पेपर के दौरान कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।