अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका मन पुलिस में जाने का है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल दिल्ली पुलिस (Delhi police) में बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली हुई है। दिल्ली पुलिस में यह वैकेंसी कॉन्सटेबल के पद पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसमें अप्लाई करके दिल्ली पुलिस जॉइन करने का सपना पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आइये इस वैकेंसी से जुड़ी हर एक तरह की डीटेल भी जान लेते हैं।
कहां से कर पाएंगे इसके लिए अप्लाई
दिल्ली पुलिस (Delhi police) में कॉन्सेटबल के पदों पर यह वैकेंसी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जारी की गई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस में निकली कॉन्सटेबल की इस वैकेंसी में आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।
इतने पदों पर होगी नियुक्ति
SSC की तरफ से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के पद पर कुल 7547 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया जाएगा। उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटेन टेस्ट, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के आधार पर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के पदों पर भर्ती के लिए रिटेन एग्जाम 14 नवंबर, 16 नवंबर, 20 नवंबर, 21, 22, 23, 28, 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 4 व 5 दिसंबर 2023 के दिन आयोजित कराया जाएगा।
SSC की तरफ से दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल की वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं अगर फॉर्म फीस की बात करें तो उम्मीदवारों को इसके लिए 100 रुपये भुगतान करना होगा।
इस वैकेंसी में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को इसकी ऑफीशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कांस्टेबल की सूचना पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपनी लॉगइन डिटेल इंटर करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरकर उम्मीदवारों को फीस का पेमेंट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।