अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका मन बैंक की जॉब करने का है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में रहने वाले उम्मीदवार और दूसरे प्रदेशों के परीक्षार्थी भी इसमें अप्लाई करके बैंक में सरकारी नौकरी पाने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में सेलेक्शन रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ऐसे में आइये इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित हर एक तरह की डिटेल के बारे में भी जान लेते हैं।
हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक में निकली है वैकेंसी
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी को जारी किया गया है। बैंक में निकाली गई इस भर्ती प्रक्रिया में 64 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2023 तक इसकी ऑफीशियल वेबसाइट hpscb.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में निकली इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का सेलेक्शन रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की इस वैकेंसी में रिटेन एग्जाम अक्टूबर या नवंबर महीने में आयोजित हो सकता है।
कौन कर सकता है इसमें अप्लाई
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली इस वैकेंसी में अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा तीन साल तक बैंक में जॉब एक्सपीरियंस होना चाहिए। सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी बैंड 10300- 34800/- प्लस ग्रेड पे 3800 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में निकली असिस्टेंट मैनेजर की इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्री एग्जाम और मेंस एग्जाम के जरिए किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 45 साल की होनी चाहिए। इसमें अप्लाई करने के लिए आपको इसकी ऑफीशियल वेबसाइट hpscb.com पर जाना होगा। इसके बाद आपको होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ऑटोजनरेटेड रजिस्ट्रेशन नंबर और एक पासवर्ड मेल पर भेजा जाएगा। इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड इंटर करके लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म फिल और पेमेंट के टैब पर क्लिक करना होगा।