SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर वैकेंसी, sbi.co.in पर ऐसे करें फटाफट अप्लाई

SBI Recruitment 2023: बैंकिंग सेक्टर में अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो आपके सामने एक बेहतर मौका सामने आया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6,000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 01, 2023 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया के लिए आज यानी 1 सितंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है

SBI Recruitment 2023: देश के सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती प्रक्रिया के लिए 1 नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके रजिस्ट्रेश की प्रक्रिया आज यानी 1 सितंबर से शुरू हो गई है। पिछले साल के मुताबिक, ऐसे नोटिफिकेशन सितंबर के पहले और तीसरे हफ्ते में जारी किए जाते हैं। SBI ने 6160 पदों पर अप्रेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। एसबीआई अप्रेंटिस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। टेस्ट की अवधि 60 मिनट (1 घंटा) होगी। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में पूछे जाएंगे।

SBI Apprentice  के लिए इन तारीखों को रखें याद


नोटिफिकेशन जारी: 31 अगस्त, 2023

ऑनलाइन अप्लाई करने की शुरुआत: 1 सितंबर, 2023

आवेदन विंडो की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023

लिखित परीक्षा: अक्टूबर/नवंबर 2023

SBI Apprentice के लिए कितना लगेगा परीक्षा शुल्क?

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों 300 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क नहीं लगेगा। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Rule Change From 1st September 2023: देश में आज से हो रहे हैं ये अहम बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। चयन होने के बाद 15000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह नियुक्ति एक साल के लिए होगी।

जानिए SBI Apprentice के लिए कैसे करें अप्लाई?

SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।

SBI Apprentice recruitment 2023 पर क्लिक करें।

ऑनलाइन एप्लीकेशन पर जाएं।

मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

भविष्य के लिए पेज को डाउनलोड कर प्रिंटआउट जरूर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।