Get App

Delhi School Reopening: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण स्तर कम हुआ, आज से फिर खुलेंगे स्कूल

दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से आज से स्कूल खोले जायेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2021 पर 9:53 AM
Delhi School Reopening: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण स्तर कम हुआ, आज से फिर खुलेंगे स्कूल
दिल्ली में आज फिर से खुलेंगे स्कूल

दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index (AQI) में मामूली सुधार आने के कारण लगभग एक महीने तक बंद रहने के बाद दिल्ली में कक्षा 6 और उससे ऊपर के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शनिवार को फिर से शुरू होंगी।

राजधानी के प्रदूषण स्तर में सुधार को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management (CAQM) ने शुक्रवार को NCR और GNCTD की राज्य सरकारों को चरणबद्ध तरीके से स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति दी।

आयोग ने सरकार को AQI और शीतकालीन अवकाश शेड्यूल पर विधिवत विचार करने के बाद 27 दिसंबर से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए भी स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लेने का भी निर्देश दिया।

इसके बाद, दिल्ली सरकार ने कहा "सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-मान्यता प्राप्त, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल 18 दिसंबर से कक्षा 6 के लिए फिर से खुलेंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें