GATE 2025 Admit Card हुआ जारी, 1 फरवरी से होगी परीक्षा, जानिए कैसे करें डाउनलोड

GATE 2025: IIT रुड़की आज GATE 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को होगी। उम्मीदवार gate2025.iitr.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा CBT मोड में होगी, जिसमें MCQ, MSQ और NAT प्रश्न शामिल हैं। तैयारी के लिए मॉक टेस्ट लिंक मुहैया करा दिया गया है

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
GATE 2025 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की की ओर से 1, 2,15 और 16 फरवरी को किया जाएगा.

 GATE 2025: IIT रुड़की आज GATE 2025 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है। वो आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। पहले यह एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2025 को जारी होने वाला था, लेकिन अब इसे आज (7 जनवरी) वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को आयोजित होगी।

यह परीक्षा पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग और तकनीकी कोर्स में दाखिले के लिए होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं। उम्मीदवार मॉक टेस्ट लिंक के जरिए परीक्षा पैटर्न को समझ सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। परीक्षा का परिणाम 19 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?


1 – सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।

2 – फिर Enrolment Number और पासवर्ड डालें।

3 – अब “GATE लॉगिन” पर क्लिक करें।

4 - एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक चुनें।

5 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लें।

GATE 2025 परीक्षा का पैटर्न

GATE 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। परीक्षा केंद्रों को आठ ज़ोन में बांटा गया है। उम्मीदवार 30 विषयों में से एक या दो विषय चुन सकते हैं। परीक्षा 3 घंटे की होगी, जिसमें तीन तरह के सवाल होंगे—मल्टीपल चॉइस (MCQ), मल्टीपल सिलेक्ट (MSQ), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)।MCQ में गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंक काटे जाएंगे। 1-मार्क के गलत जवाब पर 1/3 अंक और 2-मार्क के गलत जवाब पर 2/3 अंक काटे जाएंगे। GATE स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा। उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए मॉक टेस्ट लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इससे परीक्षा पैटर्न को समझने और प्रैक्टिस करने में मदद मिलेगी।

मॉक टेस्ट लिंक

GATE 2025 की तैयारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट लिंक दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने विषय और कोड पर क्लिक करके मॉक टेस्ट खोल सकते हैं। यह लिंक नई विंडो या टैब में खुलेगा, जिससे आप कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के फॉर्मेट को आसानी से समझ सकें।

CUET PG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें एग्जाम डेट, सेंटर और एडमिट कार्ड समेत सबकुछ

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 07, 2025 12:42 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।