HBSE Board Exam 2024: हरियाणा में आज से बोर्ड परीक्षाएं शुरू, केंद्र के पास धारा 144 लागू, पढ़ें यह गाइडलाइंस

HBSE Board Exam 2024: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज (27 फरवरी 2024) से शुरू हो गई हैं। बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा परीक्षा केंद्रों के आसपास CrPC की धारा 144 लागू कर दी गई है। राज्यभर में 1,484 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई है

अपडेटेड Feb 27, 2024 पर 12:56 PM
Story continues below Advertisement
HBSE Board Exam 2024: दोपहर 12.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक परीक्षा का समय है।

HBSE Board Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज, 27 फरवरी से शुरू हो गई हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड (Haryana School Education Board) के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव (Dr VP Yadav) ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के सफल संचालन, गरिमा बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure -CrPC) की धारा-144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 1484 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 5,80,533 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक होगी।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना जरूरी है। प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं जैसे मोबाइल फोन, पेजर और अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पर पाबंदी लगाई गई है।

ऐसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न


बोर्ड परीक्षा में 25 फीसदी प्रश्व बहुविकल्पीय (objective-type) होंगे। हर प्रश्न एक नंबर का होगा। बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव ने कहा है कि प्रश्नपत्रों के सभी चार कोडों में कुल प्रश्नों में से लगभग 96 फीसदी प्रश्न समान होंगे। सिर्फ 4 फीसदी प्रश्न ही अलग होंगे उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कोड में प्रश्नों का क्रम अलग-अलग होगा। आने वाले समय में हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग होगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 26 मार्च, 2024 को खत्म हो जाएंगी। वहीं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 अप्रैल, 2024 को खत्म होंगी।

परीक्षा केंद्र में जाते समय इन बातों का रखें ध्यान

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में छात्रों को एडमिट कार्ड से ही परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी। इसके साथ ही एक अधिकारिक पहचान पत्र आधार कॉर्ड या वोटर आईकार्ड भी परीक्षा केंद्र में लेकर जाना जरूरी है। इनके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं हो सकेगी। आधार कार्ड पर अपडेट फोटो होना चाहिए। जिससे एडमिट कार्ड से फोटो का मिलान हो सके।

CBSE Open Book Exam: CBSE कराएगा ओपन बुक एग्जाम, किताबें और नोट्स ले जाने की मिलेगी छूट, जानिए क्या हैं नए बदलाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।