ICAI CA Inter, Final Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 5 जुलाई को आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल मई परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए। सीए फाइनल और इंटर मई परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के साथ अपना रजिस्टर्ड नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे। सीए इंटर और फाइनल एग्जाम मई 2023 में आयोजित की गई थी। एग्जाम 2 मई को शुरू हुई थी और 18 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर समाप्त हुई थी।
सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा 3 मई 2023 से लेकर 18 मई 2023 तक करवाया गया था। जबकि सीए फाइनल की परीक्षा 2 मई 2023 से 17 मई 2023 के बीच में आयोजित की गई थी। ICAI CA ग्रुप I की इंटर परीक्षा 3, 6, 8 और 10 मई को हुई। वहीं ग्रुप II की परीक्षा 12, 14 और 16 मई को आयोजित की गई थी। इस बीच, समूह 1 के लिए अंतिम परीक्षा 2, 4, 7 और 9 मई को हुई, जबकि ग्रुप II के लिए यह 11, 13, 15 और 17 मई, 2023 को आयोजित की गई।
जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए शामिल हुए हैं, वे ICAI CA की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (ICAI CA Final Inter Result 2023) चेक कर लें। CA फाइनल परीक्षा योग्यता मानदंड के अनुसार, योग्य माने जाने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 फीसदी अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत नंबर प्राप्त करने होंगे। CA इंटर रिजल्ट 2023 में दोनों ग्रुप्स के लिए इस साल पास परसेंटेज 10.24 प्रतिशत है।
CA फाइनल में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 परीक्षा में बैठने वाले 25,841 उम्मीदवार थे। इनमें से केवल 2,152 उम्मीदवार ही पास हुए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट हर हाल में डाउनलोड करके रख लें, क्योंकि एक नियत समय के बाद आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट का लिंक हटाया जा सकता है।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- अब रिजल्ट आपके सामने दिख जाएगा।
- इसके बाद भविष्य के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।