Get App

International Students Day 2022: हायर स्टडीज के लिए पैसे की है जरूरत? एजुकेशन लोन पर ये 20 बड़े बैंक दे रहे हैं लोन, चेक करें ब्याज

International Students Day 2022: काफी छात्रों को कॉलेज और प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए लोन की जरूरत पड़ती है। भारत में एजुकेशन लोन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक स्टूडेंट्स को दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 12:51 PM
International Students Day 2022: हायर स्टडीज के लिए पैसे की है जरूरत? एजुकेशन लोन पर ये 20 बड़े बैंक दे रहे हैं लोन, चेक करें ब्याज
एजुकेशन लोन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक स्टूडेंट्स को दे रहे हैं।

International Students Day 2022: काफी छात्रों को कॉलेज और प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए लोन की जरूरत पड़ती है। भारत में एजुकेशन लोन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक स्टूडेंट्स को दे रहे हैं। ये सभी एजुकेशन लोन पर्सनल लोन की तरह होते हैं। इसमें भी आपका मंथली EMI मूल और ब्याज जोड़कर बन जाती है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने अपने लोन को महंगा किया है। RBI के अनुसार अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) का 1 साल का MCLR या सबसे कम उधार दरों पर औसत दर अगस्त 2022 में 7.65% से बढ़कर सितंबर 2022 में 7.75% हो गई है। यहां पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक का एजुकेशन लोन पर ब्याज बता रहे हैं।

पब्लिक सेक्टर बैंकों की ब्याज दर

भारत सरकार ने कुछ पब्लिक सेक्टर बैंकों का विलय किया है इसलिए विलय किए गए बैंकों की ब्याज दरें उस बैंक की ब्याज दरें होंगी जिनके साथ उनका विलय किया गया है।

बैंक एजुकेशन लोन पर ब्याज प्रोसेसिंग फीस
Bank of Baroda 8.45% से 11.8% Nil से 1%
Bank of India 10.45% से 11.25% Nil से 5,000 रुपये तक
Bank of Maharashtra 8.85% से 10.7% Nil से 0.5%
Canara Bank 8.8% से 10.9% 0.5%
Central Bank of India 10.3% से 10.9% Nil से 1%
Punjab & Sind Bank 8.5% से 11% Nil
Punjab National Bank 8.9% से 10.9% Nil से 1%
State Bank of India 7.95% से 10.55% Nil से 10,000 रुपये तक
Axis Bank 13.7% से 15.2% 2% तक
CSB Bank 13.74% मान्य नहीं
City Union Bank 14.25% से 16% 0.2% फीसदी तक
Federal Bank 11.95% मान्य नहीं
ICICI Bank 9.5% 2% तक
IDBI Bank 8.5% से 10.5% Nil से 1.5%
IDFC First Bank 9% से 15% Up से 1.5%
Karur Vysya Bank 11.5% से 12.5% मान्य नहीं
Kotak Mahindra Bank  16% तक मान्य नहीं
Nainital Bank 9.65% से 10.4% Nil से 1%
South Indian Bank 9.95% से 16.85% 1%
Tamilnad Mercantile Bank 11.5% से 11.75% Nil से 1%

Paytm के शेयरों में आज मचेगी मारकाट, सॉफ्टबैंक 555 रुपए के भाव पर बेचेगा शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें