JEE Main 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड आज यानी सोमवार (3 अप्रैल) को किसी भी वक्त जारी कर सकता है। 31 मार्च, 2023 को दूसरे सेशन के लिए जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई थी। जेईई मेन 2023 के उम्मीदवार ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एक बार जारी होने के बाद अपने हॉल टिकट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगी या फिर NTA आज शाम तक भी एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। ऐसे में एडमिट कार्ड जारी होते ही सभी छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
NTA 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को जेईई मेन अप्रैल सेशन 2023 परीक्षा का आयोजित करेगा। NTA के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन्स 2023 दूसरे सेशन का आयोजन पूरे देश के विभिन्न शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटरों और भारत के बाहर 24 शहरों में कर रही है।
एक अधिकारी ने कहा कि सिटी इंफोर्मेशन स्लिप के जरिए छात्रों को पहले ही अपने एग्जाम सेंटर के बारे में पता चल गया है। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि वे एक दिन पहले ही अपने एग्जाम सेंटर का पता लगा लें, ताकि आखिरी समय में किसी भी प्रकार की देरी ना हो।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए "JEE Main 2023 Session 2 Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर होमपेज पर दिख रहे 'Candidates Activity' पर क्लिक करें।
- अब जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 2023 का लिंक स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, यहां आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपको अपना जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के जरूरत के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।