JEE Main 2023: अब सिर्फ दो सेशन में होंगे जेईई मेन्स एग्जाम, 13 भाषाओं में जनवरी-अप्रैल में होगी परीक्षा, ऐसे करें अप्लाई

JEE Main 2023: NTA ने जेईई मेन्स रजिस्ट्रेशन शुरू करने के साथ-साथ परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी है

अपडेटेड Dec 16, 2022 पर 7:10 PM
JEE Main 2023: पहला सेशन जनवरी 2023 में, जबकि दूसरा सेशन अप्रैल में आयोजित किया जाएगा

JEE Main 2023: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी JEE मेन परीक्षा (JEE Main 2023 Exams) अगले साल सिर्फ दो सेशन में कराया जाएगा। पहला सेशन जनवरी 2023 में, जबकि दूसरा सेशन अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अगले साल होने वाले प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। NTA ने बताया कि JEE Main 2023 में चार नहीं बल्कि सिर्फ दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। साथ ही परीक्षा की तारीखों (JEE Mains 2023 Exam Date) की भी घोषणा कर दी गई है।

जनवरी-अप्रैल में होंगे एग्जाम

NTA ने अपने नोटिफिकेशन में बताया कि जेईई मेन्स सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 24 से लेकर 31 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। वहीं, दूसरे सेशन की परीक्षा छह अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा। हालांकि, गणतंत्र दिवस के दिन परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। JEE Main 2023 सेशन 1 की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को होगी, जबकि 1, 2 और 3 फरवरी 2023 को रिजर्व्ड रखा गया है।


ये भी पढ़ें- Avatar 2 Movie Review: अद्भुत और अकल्पनीय दुनिया में ले जाती है 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', जेम्‍स कैमरून के मुरीद हुए फैंस

NTA के मुताबिक, जबकि सेशन-2 की परीक्षाएं 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को होंगी, वहीं रिजर्व्ड एग्जाम 13 से 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। NTA ने बताया कि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

NTA की सीनियर डायरेक्टर (एग्जाम) साधना पराशर ने कहा कि न्यू एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए यह तय किया गया है कि जेईई (JEE Main)-2023 दो सेशन में आयोजित किया जाएगा। पहला सेशन (जनवरी, 2023) और दूसरा सेशन (अप्रैल, 2023) होगा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं 13 भाषाओं--अंग्रेजी, हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और ऊर्दू में होंगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: MCD स्कूल की लेडी टीचर बनी हैवान! 5वीं क्लास की छात्रा को पहली मंजिल से नीचे फेंका, बच्ची की हालत गंभीर

पराशर ने कहा कि जेईई (मेन्स) 2023 के पहले सेशन में केवल पहला सत्र सामने आएगा और अभ्यर्थी उसे चुन सकते हैं। अगले सेशन में केवल दूसरा सत्र नजर आएगा और अभ्यर्थी उसे चुन सकते हैं। दूसरे सेशन के लिए आवेदन खिड़की बुलेटिन में उपलब्ध सूचना के अनुसार फिर खुलेगी और उसके लिए अलग से अधिसूचना भी जारी की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन शुरू

JEE Main 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। NTA ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म भी जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार, NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

- अप्लाई करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

- अब होम पेज पर दिख रहे जेईई मेन्स 2023 सेशन-1 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद नए उम्मीदवार मांगी गई जरूरी डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

- अपने ईमेल पर प्राप्त डिटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट करके लॉग इन करें।

- JEE मेन्स का एप्लीकेशन फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।

- अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपका फॉर्म जमा हो जाएगा।

- भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।