JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency – NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (Joint Entrance Examination -JEE) मेन्स सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की (answer key) रिलीज कर दी गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2024 का पहला सत्र NTA ने 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच परीक्षा कराई थी। अगर आंसर की में किसी भी तरह की कोई आपत्ति है तो 8 फरवरी 2204 तक दर्जा करा सकते हैं। किसी भी तरह की आपत्ति के लिए कैंडिडेट्स को प्रति सवाल 200 रुपये के हिसाब से फीस जमा करनी होगी।
इसके बाद NTA की ओर से कैंडिडेट्स के फीडबैक की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद फिर से आंसर की का ऐलान किया जाएगा। यानी फाइल आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट आएगा। कहा जा रहा है कि JEE Main का रिजल्ट इसी महीने यानी फरवरी में ही जारी किया जा सकता है।
सेशन 2 के लिए ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म
वहीं जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए भी ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 मार्च तक जारी रहेगी। वहीं सेशन 2 की परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच कराई जा सकती है। बता दें कि पेपर 2 बीआर्क, बीप्लानिंग परीक्षा के लिए कुल 55,493 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। जबकि 11,70,036 कैंडिडेट्स ने पेपर 1 बीई और बीटेक के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा की आंसर की जारी करने के तुरंत बाद एजेंसी ने कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा के उत्तर के मामले में कोई भी आपत्ति उठाने के लिए एक आपत्ति विंडो खोल दी है। आंसर की चेक करने के लिए JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
JEE मेन्स आंसर की ऐसे करें चेक
1 - आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर विजिट करना होगा।
2 – इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
3 – फिर JEE(Main) 2024 Session-1 : Answer Key के लिंक पर जाना होगा।
4 - अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से आंसर की चेक करें।
5 - आंसर की चेक करने के लिए लॉगिन करें।
6 - आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।