JEE-Main 2025: कब होगी जेईई मेन्स परीक्षा? जानें कौन दे सकता है एग्जाम

JEE Main 2025 Exam Date: जेईई मेन 2025 परीक्षा की तारीख इस साल के आखिरी महीने नवंबर 2024 में संभावित रूप से जारी की जाएगी। जेईई मेन 2025 परीक्षा 2 सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र 1 जनवरी 2025 में और दूसरा सत्र 2 अप्रैल 2025 में आयोजित किया जाएगा। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नवंबर या दिसंबर 2024 से शुरू होने की उम्मीद है

अपडेटेड Jul 14, 2024 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
JEE Main 2025 Exam Date: जेईई एग्जाम दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है

JEE Main 2025 Exam Date: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी JEE 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र अब अगले साल की तैयारी में जुट गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन्स 2025 एग्जाम के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स का अपडेटेड सिलेबस जारी कर दिया है। इसमें अंकों के अनुसार महत्वपूर्ण सब्जेक्ट शामिल हैं। IIT, NIT और IIIT जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करना अनिवार्य है। जेईई मेन्स एग्जाम में बेहतर मार्क्स स्कोर करने के लिए मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स जैसे सब्जेक्ट पर मजबूत पकड़ होना जरूरी है।

कब होंगे एग्जाम?

JEE Main में तीन वर्षों में लगातार तीन प्रयास करने की अनुमति है। जबकि JEE Advanced में लगातार दो वर्षों में दो प्रयास करने की परमिशन है। जेईई मेन 2025 परीक्षा की तारीख इस साल के आखिरी महीने नवंबर 2024 में संभावित रूप से जारी की जाएगी। जेईई मेन 2025 परीक्षा 2 सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र 1 जनवरी 2025 में और दूसरा सत्र 2 अप्रैल 2025 में आयोजित किया जाएगा। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नवंबर या दिसंबर 2024 से शुरू होने की उम्मीद है।


JEE Main में सफल होने वाले छात्र JEE Advanced का एग्जाम देते हैं। अगर स्टूडेंट्स 2025 में जेईई परीक्षा देना चाहते हैं तो उसकी तैयारी अभी से शुरू कर देना चाहिए। जो स्टूडेंट्स किसी भी वजह से 2024 में हुई जेईई एग्जाम में असफल हो गए थे, वह भी 2025 में जेईई मेन परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

एग्जाम से जुड़ी बड़ी बातें

- JEE 2025 एग्जाम से जुड़ी नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख से जुड़ी हर डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

- JEE मेन्स एग्जाम के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। साल 2022, 2023 और 2024 में 12वीं परीक्षा पास करने वाले छात्र जेईई मेन 2025 एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

- JEE मेन एग्जाम देने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ पास होना जरूरी है।

- JEE मेन एग्जाम के लिए छात्रों को 13 भाषाओं का विकल्प मिलता है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, कन्नड़, बंगाली, मराठी, मलयालम, उड़िया, तमिल, पंजाबी, तेलुगु, गुजराती और उर्दू लैंग्वेज शामिल है।

- जेईई मेन्स एग्जाम को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल करीब 10 लाख स्टूडेंट्स जेईई मेन एग्जाम के लिए अप्लाई करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।