JEE Main Result 2022: जारी हुआ JEE Main रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Main Result 2022: जेईई मेन रिजल्ट 2022 की घोषणा की दी गई है। NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन्स रिजल्ट 2022 ऑनलाइन जारी कर दिए हैं

अपडेटेड Jul 11, 2022 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement
सत्र 1 के लिए जेईई परिणाम 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

JEE Main Result 2022: NTA JEE मेन रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2022 सेशन 1, पेपर 1 (बीई / बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क / बीप्लानिंग) परीक्षा 23 से 29 जून तक हुई थी। परीक्षा देश भर के 501 शहरों और भारत के बाहर 22 शहरों में स्थित कई केंद्रों पर कराई गई थी। JEE Main Result NTA ने बी.आर्क, बी.प्लानिंग, बी.ई और बी.टेक सेशन 1 पेपर्स के नतीजे जारी किए हैं। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सेशन 1 के लिए JEE Main Final Answer Key जारी की थी। फाइनल आंसर की से पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। उस दौरान छात्रों को ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया गया था।

जानिए ऑनलाइन कैसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।


होमपेज पर Candidate Activity नाम के बॉक्स में देखें। यहां रिजल्ट देखने के लिए लिंक दिखाई देंगे।

URL 1 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1

URL 2 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1

URL 3 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1

अब क्रेडिंशियल का इस्तेमाल करें। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, आईडी, जन्म तिथि समेत पूछी गई सारी डिटेल दर्ज करें।

JEE Main Result 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा।

इसे डाउनलोड करने के साथ इसका प्रिंटआउट भी लिया जा सकता है।

Link1    Link 2    Link 3 

जेईई मेन 2022 कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। यहां स्टूडेंट्स को यह सभी डिटेल्स मिलेगी।

यह भी पढे़ं- नेचुरल फार्मिंग की चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस तैयारी जरूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।