नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क की तरफ से साल 2023 में कलेजों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। हर साल जारी की जाने वाली इस लिस्ट में अलग अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को रैंकिंग दी जाती है। इस रैंकिंग में इस साल भी IIT मद्रास को टॉप रैंक हासिल हुई है। IIT मद्रास को लगातार पांचवे साल टॉप रैंक मिली है। वहीं शिक्षा मंत्रालय की इस रैंकिंग में IISc बेंगलुरु को सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी चुनी गई है। वहीं ओवरऑल कटेगरी में IIT दिल्ली को पहली और IISc बेंगलुरु को दूसरी रैंक मिली है।
IIT मद्रास बना सबसे अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज
IIT मद्रास लगातार आठवें साल सबसे अच्छा इंजिनियरिंग कॉलेज चुना गया है। वहीं इस लिस्ट में IIT दिल्ली को दूसरी और IIT बॉम्बे को तीसरी रैंक मिली है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी का मिरांडा हाउस कॉलेज सबसे अच्छा कॉलेज चुना गया है। जबकि हिंदू कॉलेज को दूसरा नंबर मिला है। वहीं तीसरे नंबर पर चेन्नई का प्रेसिडेंसी कॉलेज आता है। रिसर्च के लिए IISc बेंगलुरु सबसे अच्छा इंस्टीट्यूट चुना गया है। वहीं IIT कानपुर को इनोवेशन के एरिया में सबसे अच्छा इंस्टीट्यूट चुना गया है। बात अगर मैनेजमेंट कॉलेज की करें तो इसमें IIM अहमदाबाद को टॉप रैंक मिली है। वहीं IIM बेंगलुरु और IIM कोझिकोड को दूसरी और तीसरी रैंक मिली है।
ये बना सबसे अच्छा फॉर्मेसी कॉलेज
फॉर्मेसी कॉलेज में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद को पहली रैंक मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर जामिया हमदर्द और तीसरे नंबर पर बिट्स पिलानी है। लॉ कॉलेजों में पहली रैंक नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु को मिली है। जबकि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली और NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद को दूसरी और तीसरी रैंक मिली है।
इस सॉल टॉप 5 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में IISc बेंगलुरु को पहली, JNU को दूसरी, जामिया मिलिया इस्लामिया को तीसरी, जाधवपुर यूनिवर्सिटी को चौथी और BHU को पांचवी रैंक मिली है।