MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी! लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे करें चेक

रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं

MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Class 10 and 12 Result 2022) जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी किया गया। नैंसी दुबे (Nancy Dubey) ने 10वीं में और प्रगति मित्तल (Pragati Mittal) ने 12वीं में टॉप किया है।

छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जारी किए गए हैं। इसके अलावा आप हमारे वेबसाइट पर भी क्लिक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। छात्र गूगल प्ले पर उपलब्ध इन मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।


मध्य प्रदेश के मंत्री की मौजूदगी में एमपी बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से घोषित की गई। अब आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

- मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद 'MP Board Class 10 Result' या 'MP Board Class 12 Result link' लिंक पर क्लिक करें।

- फिर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

- इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आपके स्क्रीन पर आ जाएंगे।

- अब एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

- आगे पड़ने वाले जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।