MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, नैंसी दुबे ने 10वीं और प्रगति मित्तल ने 12वीं में किया टॉप

छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 1:52 PM
Story continues below Advertisement
छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं

MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (MP Board Class 10 and 12 Result 2022) जारी कर दिया है। छात्राओं ने इस बार भी छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। नैंसी दुबे (Nancy Dubey) ने 10वीं में और प्रगति मित्तल (Pragati Mittal) ने 12वीं में टॉप किया है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी किया।

छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

ये भी पढ़ें- Power Crisis: कोयले की कमी के चलते दिल्ली में हो सकती है बत्ती गुल, मेट्रो और अस्पतालों की बिजली आपूर्ति पर भी संकट


मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप या MP मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है। छात्र गूगल प्ले पर उपलब्ध इन मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में एमपी बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से घोषित की गई। इसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिए गए। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें

- मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद 'MP Board Class 10 Result' या 'MP Board Class 12 Result link' लिंक पर क्लिक करें।

- फिर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

- इसके बाद एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आपके स्क्रीन पर आ जाएंगे।

- अब एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

- आगे पड़ने वाले जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

पढ़िए, रिजल्ट की बड़ी बातें

10वीं टॉप- 3 लिस्ट

- प्रथम- नैंसी दुबे (छतरपुर) 496/500 अंक

- प्रथम- सुचिता पांडे (सतना के मैहर) 496/500

- द्वितीय- आयुष मिश्रा (रीवा) 495/500

- द्वितीय- पार्थ नारायण शर्मा, कुरावर (राजगढ़) 495/500

- तृतीय- दिव्यांशी मिश्रा (नरसिंहपुर) 494/500

12वीं टॉपर लिस्ट

- प्रथम इशिता दुबे (रहली सागर) 480

- दूसरे-रोशिता सिंह-रीवा-479

- दूसरे-अनुजा दीक्षित-रतलाम-479

- तीसरे-सजल जैन-इंदौर-478

मैथ्स साइंस

प्रथम-प्रगति मित्तल-श्योपुर-494

दूसरे-लक्षदीप धाकड़-गुना-491

तीसरे-आयुष तिवारी-भिंड-490

तीसरे-वेदिका विश्वकर्मा-बरेली रायसेन-490

MP बोर्ड 12वीं टॉपर कॉमर्स की लिस्ट (आर्ट्स)

- प्रथम- खुशबू शिवहरे- मुरैना- 480

- प्रथम- हर्षिता पांडे, खरगौन- 480

- दूसरा- श्रुति उपाध्याय, उज्जैन- 479

- दूसरा- कशिश बलेजा, इंदौर- 479

- तीसरा- नीलम थडानी, बैरागढ़, भोपाल- 478

कक्षा 12वीं का रिजल्ट 72.72 प्रतिशत रहा

- प्राइवेट परीक्षार्थियों का रिजल्ट का प्रतिशत 32.90 प्रतिशत रहा

- नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 69.94% रहा

- नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 75.64% रहा

- पमेरिटसूची में 93 छात्राओं ने किया स्थान

- 60 छात्रों ने बनाई जगह

- छात्राओं ने इस बार भी छात्रों को किया पीछे

- अलीराजपुर जिले का पास रहा सबसे ज्यादा 93.24%

- दूसरे नंबर पर रहा दमोह 89.18%

- इस साल 9675 1 परीक्षार्थियों को आई सप्लीमेंट्री

- 119851एक परीक्षार्थी हुए कक्षा 12वीं में फेल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 29, 2022 1:51 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।