NEET UG Admit Card 2022: नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड

NEET 2022 के लिए इस साल 1872341 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा देश के 497 शहरों और देश से बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 17 जुलाई को होनी है

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 3:42 PM
एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है

NEET UG Admit Card 2022: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG 2022) एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार 12 जुलाई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया।

जिन उम्मीदवारों ने नीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET-UG 2022 परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होने वाला है।

एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करना होगा। नीट परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो छात्र NTA के आधिकारिक फोन नंबर 011-40759000 या neet@nta.ac.in पर ई-मेल कर संपर्क कर सकते हैं।


अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को होनी है। परीक्षा ऑफलाइन/कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer Based Test- CBT) मोड में पूरे देश के 497 शहरों और भारत के बाहर के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड जारी होने से एक बयान में NTA ने कहा कि एनटीए को परीक्षा शहर बदलने के संबंध में कुछ अभ्यावेदन मिले हैं, उन अभ्यावेदनों की जांच की गई है और जहां भी संभव हो सका तो उनके परीक्षा शहर को बदल दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Rains: भारी बारिश से गुजरात और मध्य प्रदेश में 14 लोगों की गई जान, महाराष्ट्र में नदियों का बढ़ा जलस्तर, जानें अन्य राज्यों का हाल

17 को होगा परीक्षा

एनटीए ने बताया कि नीट यूजी 2022 का आयोजन 17 जुलाई 2022, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक किया जाएगा। नीट 2022 के लिए इस साल 1,87,2341 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा से जुड़ी एग्जाम सिटी एडवांस्ड इंटीमेशन स्लिप पहले ही 28 जून को जारी की जा चुकी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल भारत में MBBS की 90,825 सीटों के लिए नीट प्रवेश परीक्षा होगी। इसके साथ ही बीडीएस की 27,948, आयुष की 52,720, बीएससी नर्सिंग की 487 औेर बीवीएससी की 603 सीटों के लिए नीट का आयोजन होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

- होम पेज पर उपलब्ध 'नीट यूजी 2022 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।

- अपना अप्लीकेशन और पासवर्ड सबमिट करें।

- एडमिट कार्ड के लिए लॉग इन करें।

- अब इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।