NEET UG Result 2022: 18 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट एवं नीट यूजी की फाइनल आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी 2022 का रिजल्ट रात करीब 11.30 बजे जारी किया गया। राजस्थान में पढ़ने वाली हरियाणा की OBC-NCL कैटेगरी की तनिष्का (Tanishka) ने इस साल 715 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा (Vatsa Ashish Batra), कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गंगुले (Hrishikesh Nagbhushan Gangule) और रूचा पावाशे (Rucha Pawashe) तीनों ने 715 के स्कोर के साथ टाई-ब्रेकर नियम का उपयोग करके क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है।
परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 18.72 लाख (18,72,343) उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। NTA के मुताबिक, नीट यूजी में 95 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए थे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा भारत के 497 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में 3,570 एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की गई थी। एनटीए ने 31 अगस्त को सभी कोड के लिए नीट की आधिकारिक आंसर की जारी की थी।
NEET UG Result 2022 सबसे पहले चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। जहां उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगइन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए NEET UG 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 4- इसके बाद नीट यूजी रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5- अब इसे चेक करके उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।