NEET UG Result 2022 Date: NTA आज जारी करेगा NEET UG 2022 का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड

NEET UG Result 2022 Date: जिन लोगों ने 17 जुलाई की नीट यूजू की परीक्षा में बैठे थे। वो आज आधिकारिक वेबसाइट पर neet.nta.nic.in रिजल्ट देख सकेंगे

अपडेटेड Sep 07, 2022 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
NEET 2022 Result: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

NEET UG Result 2022 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2022) के रिजल्ट की घोषणा आज कर दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट आ जाएगा। NEET रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की और मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। जिन लोगो ने NEET UG 2022 की परीक्षा दी है। वो आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट (NEET UG 2022 Result) चेक कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा दे चुके छात्र आधिकारिक वेबसाइट से नीट आंसर-की (NEET answer key) और नीट रिजल्ट (NEET result 2022) को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करना होगा।

जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट


स्टेप 1 - सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।

स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए NEET UG 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब अपना एप्लीकेशन नंब और जन्मतिथि सबमिट करें।

स्टेप 4- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5- अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।

NEET 2022 Exam Date: NTA इस दिन जारी करेगा परीक्षा की डेट! जानें MBBS और BDS सीटों की संख्या सहित एग्जाम से जुड़ी पूरी डिटेल

बता दें कि NEET UG 2022 4 सितंबर को दोबारा कराई गई थी। इस दिन उन कैंडिडेट्स को बैठने की अनुमति दी गई थी जो तकनीकी गड़बड़ियों के चलते 17 जुलाई को आयोजित मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में नहीं शामिल हो सके थे। इस साल NEET UG 2022 के लिए 18 लाख (18,72,343) से ज्यादा कैंडिडेट्स ने परीक्षा  दी है। नीट परीक्षा 17 जुलाई को देश भर में कराई गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।