RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024 Date and Time: राजस्थान बोर्ड जल्द ही RBSE 10वीं, 12वीं के रिजल्ट का ऐलान करने वाला है। ये रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की तीन आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा। राजस्थान के लाखों छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बोर्ड जल्द ही RBSE 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। रिपोर्टों के अनुसार उम्मीद है कि आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट 20 मई 2024 या उससे पहले जारी कर सकता है। जो छात्र आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए बैठे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की तारीख और टाइम पर अपडेट लेने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
