Get App

Rozgar Mela: 71,000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम मोदी ने दिए अपॉइंटमेंट लेटर

Rozgar Mela अभियान के माध्यम से भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों या विभागों में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस क्रम में पीएम मोदी ने आज 71,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 12:29 PM
Rozgar Mela: 71,000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, पीएम मोदी ने दिए अपॉइंटमेंट लेटर
Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय रोजगार मेले में शामिल हुए

PM Modi Rozgar Mela News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 10 लाख कर्मियों के लिए शुरू की गई भर्ती 'रोजगार मेला (Rozgar Mela)' अभियान के तहत आज यानी गुरुवार (13, अप्रैल 2023) को 71,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। बता दें कि 'रोजगार मेला' अभियान के माध्यम से भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों या विभागों में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 70,000 से ज्यादा युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी मिली है, आप सभी को बधाई। NDA और भाजपा शासित राज्यों में सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज़ गति से चल रही है। कल ही मध्य प्रदेश में 22,000 से अधिक शिक्षकों को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में 10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान को ‘रोजगार मेला’ (Rojgar Mela) नाम दिया गया है। पीएम मोदी 22 अक्टूबर 2022 को पहले चरण में 75 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे थे।

प्रधानमंत्री ने पिछले साल जून महीने में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों को निर्देश दिया था कि वे मिशन मोड से 10 लाख पदों पर भर्तियां करें। सभी सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री ने यह निर्देश दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें