Get App

Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी की बहार! लखनऊ PGI में निकली नर्सिंग ऑफिसर के 905 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

SGPGI Lucknow Nursing Officer Vacancy 2023: लखनऊ पीजीआई (SGPGI Recruitment 2023) में 905 पदों पर नर्सिंग ऑफिसर (SGPGI Nursing Officer) की भर्ती निकली है। SGPGI ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज यानी गुरुवार (05/01/2023) से इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 05, 2023 पर 7:19 PM
Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी की बहार! लखनऊ PGI में निकली नर्सिंग ऑफिसर के 905 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
SGPGI Lucknow Nursing Officer Vacancy 2023: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2023) की तलाश कर रहे उत्तर प्रदेश (UP) के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है

SGPGI Nursing Officer Recruitment 2023: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2023) की तलाश कर रहे उत्तर प्रदेश (UP) के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लखनऊ पीजीआई (SGPGI Recruitment 2023) में 905 पदों पर नर्सिंग ऑफिसर (SGPGI Nursing Officer) की भर्ती निकली है। SGPGI ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज यानी गुरुवार (05/01/2023) से इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2023 है। अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन एग्जाम देने होंगे। परीक्षा का अंग्रेजी में होगा।

PGI के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमन ने बताया कि संस्थान ने 905 नर्स के पद का विज्ञापन जारी किया है। इसमें SC की 191, ST की 19, OBC के 243, EWS के 90 और सामान्य की 362 पदों पर भर्ती होगी। बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। करीब दो महीने पहले नर्स, टेक्नीशियन समेत अन्य दूसरे पदों पर करीब 400 लोगों की नियुक्ति हो चुकी है।

अप्लाई फीस

डॉ. धीमन ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, उम्र और फीस समेत अन्य सभी डिटेल्स संस्थान की वेबसाइट https://sgpgims.org.in पर देख हैं। अभ्यर्थियों को संस्थान की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। GEN/EWS/UR/OBC को अप्लाई फीस 1000 रुपये देनी होगी। जबकि SC/ST को 600 रुपये देने पड़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें