Sarkari Naukri 2023: युवाओं के लिए खुशखबरी! 18000 से अधिक पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 7वीं पास करें आवेदन

Sarkari Naukri 2023: भारतीय रेलवे (Indian Railway Recruitment 2023), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Recruitment 2023), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC Recruitment 2023), टीचर (Teacher Recruitment 2023) और भारतीय नौसेना (Indian Navy Recruitment) में 18,000 से अधिक खाली पड़े पदों को भरे जाएंगे

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 1:38 PM
Story continues below Advertisement
देशभर में 7वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स कर चुके युवाओं के लिए अलग-अलग सरकारी विभागों में बंपर वैकेंसी निकली हुई हैं

Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी (Government Job) ढूंढ रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज (Good News for Youth) है। देशभर में 7वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स कर चुके युवाओं के लिए अलग-अलग सरकारी विभागों में बंपर वैकेंसी निकली हुई हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railway Recruitment 2023), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Recruitment 2023), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC Recruitment 2023), टीचर (Teacher Recruitment 2023) और भारतीय नौसेना (Indian Navy Recruitment) में 18,000 से अधिक खाली पड़े पदों को भरे जाएंगे। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और अप्लाई करना चाहते हैं तो नीचे दी गई डिटेल्स को ध्यान से पढ़ें।

रेलवे भर्ती (Indian Railway Recruitment)

भारतीय रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दक्षिण-मध्य रेलवे में अपरेंटिसशिप पाने का सुनहरा मौका है। दक्षिण-मध्य रेलवे ने AC मैकेनिक, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, पेंटर आदि ट्रेड्स में कुल 4,103 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी है। जो उम्मीदवार रेलवे भर्ती (Railway Jobs) की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं पास हैं, उनके पास सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्टर अप्लाई कर सकते हैं।


RSMSSB भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2,500 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी और 25 फरवरी तक चलेगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,730 पद भरे जाएंगे। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 2,415 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) क्षेत्र के लिए 315 पद निर्धारित हैं। इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य है।

LIC भर्ती

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC में बंपर भर्तियां निकालीं हैं। LIC ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/licaaojan23/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2023 तय की गई है। असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के कुल 300 पदों पर भर्तियां निकली है।

UPSC भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों पर 100 से ज्यादा खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दिया जाएगा। ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2023 है। 50 साल तक के उम्मीदवार इस भर्ती अभियान में अप्लाई कर सकते हैं।

टीचर भर्ती

माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्‍थान ने असिस्‍टेंट टीचर के पदों को भरने के लिए योग्‍य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्‍छुक उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट educationsector.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- SSC MTS Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए निकली बंपर सरकारी नौकरी, जानिए कैसे करें अप्लाई

आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है, वेबसाइट पर उपलब्ध है। रजिस्‍ट्रेशन का प्रोसेस 31 जनवरी से शुरू होगी और 1 मार्च, 2023 को बंद होगी। इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से संगठन में 9,712 खाली पदों को भरा जाएगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल्‍स उम्‍मीदवार नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।