TS SSC Results 2022: छात्रों का इंतजार खत्म! 25 जून को जारी होगा तेलंगाना 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित करने में लगभग 20-25 दिन लगते हैं। अधिकारी ने कहा कि इस बार TS SSC की परीक्षाएं 23 मई से 1 जून, 2022 तक आयोजित की गई थीं

अपडेटेड Jun 20, 2022 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- bse.telangana.gov.in और tsbie.cgg.gov.in पर देख सकेंगे

Telangana TS-SSC Class 10th Result 2022: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) द्वारा TS SSC रिजल्ट 2022 इस सप्ताह कभी भी जारी किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, TSBIE तेलंगाना बोर्ड 10वीं (TS-SSC) का रिजल्ट इस महीने की 25 तारीख को घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से रिजल्ट 2022 की तारीख पर आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

जारी होने के बाद छात्र अपने टीएस 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- bse.telangana.gov.in और tsbie.cgg.gov.in पर देख सकेंगे। TS SSC रिजल्ट 2022 घोषित होने के बाद, बोर्ड टॉपर्स की सूची, पासिंग परसेंटेज और अन्य डिटेल्स की भी घोषणा करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित करने में लगभग 20-25 दिन लगते हैं। उन्होंने बताया कि यह अनुमान पिछले रुझानों पर आधारित है। अधिकारी ने कहा कि इस बार TS SSC की परीक्षाएं 23 मई से 1 जून, 2022 तक आयोजित की गई थीं।


ये भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड केस में चौथे दिन पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, जंतर मंतर पर सत्याग्रह करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई और जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए TS SSC रिजल्ट 2022 को 25 जून, 2022 तक जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद, TS SSC मार्क्स मेमो 2022 भी आउट हो जाएगा। छात्र उन्हें आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले TSBIE की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर लॉग इन करें।

- होमपेज पर, ‘TS SSC Result’ लिंक पर क्लिक करें।

- आवेदन संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

- अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे।

- चेक करने के बाद रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 20, 2022 12:45 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।