उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया है। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल भी जारी किया। कुल 17 दिन तक परीक्षाएं चलेंगी। दिसंबर 2024 में कक्षा 10 और 12 के लिए जिला-वार परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
