UP Board Admit Card: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड कब होगा जारी, सामने आई ये बड़ी जानकारी

UP Board Admit Card: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जल्द ही स्कूलों को दिए जाएंगे, जिसके बाद छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड ले सकेंगे

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक दो शिफ्टों में होंगी

UP Board Admit Card 2025: यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। बोर्ड परीक्षाओं शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार हैं।  बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट जारी करेगी। बोर्ड की तरफ से यूपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही राज्यभर के सभी स्कूलों को भेजा जाएंगे। छात्र अपने एडमिट कार्ड अपने स्कूल से ही प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी

बोर्ड की तरफ से स्कूलों को एडमिट कार्ड भेजने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने स्कूल जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से अपना एडमिट कार्ड ले सकते हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड किसी अन्य माध्यम से नहीं मिलेगा। परीक्षा देने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के वालों छात्रों को एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा। इसलिए एग्जाम देने जाते समय अपना एडमिट कार्ड याद से रखें।


10वीं और 12वीं की पहला पेपर कौन सा है

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल का पहला पेपर हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और हेल्थकेयर का होगा, जबकि इंटरमीडिएट का पहला पेपर सैन्य विज्ञान और हिंदी का रहेगा। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित करवाई जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे इतने लाख छात्र

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के अनुसार, इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 54,38,597 छात्र शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कुल 54.38 लाख छात्र शामिल होंगे। इसमें 27,40,151 हाईस्कूल और 26,98,446 लाख इंटरमीडिएट के छात्र हैं। परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी के लिए छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं।

FIITJEE पर नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 310 बैंक अकाउंट सीज, 60 लाख रकम फ्रीज, मालिक से भी होगी पूछताछ

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 04, 2025 1:22 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।