Get App

UP Board Practical Exam : इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल एग्जाम टला, जानें अब कब होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल एग्जाम टल गई हैं। प्रैक्टिकल एग्जाम को जेईई मेंस परीक्षा के कारण पोस्टपोन किया गया है। एग्जाम के नई तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2025 पर 10:38 AM
UP Board Practical Exam : इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल एग्जाम टला, जानें अब कब होगी परीक्षा
इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल एग्जाम टला

UP Board Practical Exam : उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रओं की प्रैक्टिकल एग्जाम टल गई हैं। अब यह परीक्षाएं एक से 16 फरवरी तक होगी। बता दें कि ये प्रैक्टिकल एग्जाम, पहले दो चरणों में 23 से 31 जनवरी और दूसरे चरण में एक से आठ फरवरी तक होनी थी। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब ये प्रैक्टिकल एग्जाम पहले चरण में एक से आठ फरवरी और दूसरे चरण में नौ से 16 फरवरी तक कराए जाएंगे।

अब इस दिन होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश बोर्ड के इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल एग्जाम को जेईई मेंस परीक्षा के कारण पोस्टपोन किया गया है। बता दें कि जेईई मेंस परीक्षा भी जनवरी के लास्ट सप्ताह में आयोजित होने वाली है और इसे देखते हुए बोर्ड ने ये निर्णय लिया है। नए टाइम टेबल के मुताबिक अब ये प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरणों में कराई जाएंगी। पहले चरण में गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल में प्रैक्टिकल एग्जाम होगा। वहीं दूसरे चरण में अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट मंडल में एग्जाम होगा।

Practical Exam के लिए नए नियम भी लागू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें