UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जानें कब से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

UP Police Constable Recruitment 2023: पुलिस कांस्टेबल भर्ती का औपचारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा

अपडेटेड Jan 07, 2023 पर 8:19 PM
Story continues below Advertisement
UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल की कुल 35,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी

UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Bharti 2023) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज (Good News) है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ (Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board- UPPBPB) पुलिस कांस्टेबल पद के लिए लगभग 35,757 पात्र उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है। कुल 35,757 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही आवेदन प्रक्रिया (Application Process) के साथ शुरू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPPBPB अब कांस्टेबल और फायरमैन के 35,757 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन एक साथ जारी करेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बंपर भर्ती (UP Police Recruitment 2023) का नोटिफिकेशन इस महीने के आखिरी में या फरवरी 2023 में जारी हो सकता है।

इन पदों (UP Police Recruitment) पर भर्ती को लेकर यूपी सरकार (UP Govt) के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Suresh Khanna) ने एक ट्वीट कर पुष्टि की है। खन्ना ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी एवं फायरमैन के 35,700 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी।"


सरकार द्वारा औपचारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्र उम्मीदवारों को UPPRPB (Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board) की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in (http://uppbpb.gov.in/) पर जाकर अप्लाई करना होगा।

हालांकि, नोटिफिकेशन जारी होने के डेट के संबंध में अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक सीट और एग्जाम डेट से संबंधित आगे के अपडेट के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की वेबसाइट की जांच करते रहें। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मनीकंट्रोल पर भी आपको अपडेट मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी की बहार! लखनऊ PGI में निकली नर्सिंग ऑफिसर के 905 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी पुलिस में सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल से 22 साल के बीच रखी जा सकती है। वहीं, SC, ST और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में 5 साल की छूट दी जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। लिखित परीक्षा की निगरानी CCTV कैमरे से की जाएगी। साथ ही परीक्षा का वीडियो कवरेज भी होगा। अगर कोई परीक्षा में गलती करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।