UPPSC Pre 2023: एसडीएम और डीएसपी के पदों पर निकली है वैकेंसी, जानें कहां भरे जा रहे हैं फॉर्म और परीक्षा का सारी डिटेल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी यूपीपीसीएस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पद पर भर्ती के लिए फॉर्म आज से ही यानी तीन मार्च से भरे जाने शुरू हो गए हैं। यूपीपीसीएस की परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वैकेंसी में एसडीएम और डिप्टी एसपी सहित कुल 173 पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
UPPSC Pre 2023: एसडीएम और डीएसपी के पदों पर निकली है वैकेंसी, जानें कहां भरे जा रहे हैं फॉर्म और परीक्षा का सारी डिटेल

अगर आपने ग्रेजुएशन कंपलीट कर लिया है और एक अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बेहद ही अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी यूपीपीसीएस (UPPCS) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस पद पर भर्ती के लिए फॉर्म आज से ही यानी तीन मार्च से भरे जाने शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस वैकैंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कहां से कर पाएंगे आवेदन

यूपीपीसीएस की परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफीशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वैकेंसी में एसडीएम और डिप्टी एसपी सहित कुल 173 पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार 3 मार्च से 6 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि फीस जमा करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल ही निर्धारित है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस वैकेंसी के तहत एसडीएम और डिप्टी एसपी सहित बेसिक शिक्षा अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर, डायट में सीनियर लेक्चरर, लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर और टैक्स असेसमेंट ऑफिसर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

बैंक कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, हर हफ्ते मिलेगी 2 दिन छुट्टी लेकिन इतने घंटे करना होगा काम


क्या है योग्यता और उम्र सीमा

यूपी पीसीएस की इस वैकैंसी में अप्लाई करने की न्यूनतम उम्र 21 साल है वहीं इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की अधिकतम उम्र सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। रिजर्व कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी गई है। बता दें कि इस वैकैंसी में अप्लाई करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

क्या है फॉर्म फीस

यूपी सरकार की इस वैकेंसी के लिए जनरल और ओबीसी कटेगरी के उम्मीदवारों को 125 रुपये की फॉर्म फीस देनी होगी। वहीं अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति कटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए फॉर्म फीस 65 रुपये रखी गई है। वहीं शारीरिक फिजिकल हैंडीकैप्ड कटेगरी में आने वालों के लिए यह फॉर्म फीस केवल 25 रुपये तय की गई है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एसबीआई ई चालान के जरिए अप्लीकेशन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।