West Bengal HS 2024 Results Out: पश्चिम बंगाल में 12वीं के नतीजे घोषित, फटाफट ऐसे करें चेक

WBCHSE West Bengal HS Result 2024: वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजट कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 90 फीसदी छात्र पास हो गए हैं। इस साल टॉप 10 में 58 छात्रों ने जगह बनाई है

अपडेटेड May 08, 2024 पर 2:03 PM
Story continues below Advertisement
West Bengal 12th Results 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

WBCHSE WB Board HS 12th Result 2024 Date: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया। पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने आज (8 मई 2024) 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर विजिट कर अपने नतीजे देख सकते हैं। कुल 90 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल पश्चिम बंगाल में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 7 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

राज्य में कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी 2024 से शुरू हुई थी और यह 29 फरवरी को खत्म हो गई थी। सभी विषय के पेपर दिनों में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराए गए थे।

WBCHSE WB Board HS 12th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट


1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in/ पर जाएं।

2 - इसके बाद होमपेज पर, 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।

3 - फिर 'रिजल्ट' सेक्शन में, 'उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें। इसके बाद नई विंडो विंडो खुलेगी।

4 - अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।

5 - इतना करते ही आपकी पश्चिम बंगाल एचएस मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

6 - अब मार्कशीट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट रख लें।

West Bengal HS Results 2024: साइंस स्ट्रीम में 97.19 फीसदी छात्र हुए पास

बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं साइंस स्ट्रीम में 97.19 फीसदी छात्र पास हुए हैं। यह छात्रों का सबसे ज्यादा पास प्रतिशत है। वहीं कॉमर्स में 96 फीसदी छात्र पास हुए। इसके साथ ही आर्ट्स/ह्यूमेनिटीज  में 88.02 फीसदी छात्र पास हुए हैं। छात्रों को मार्कशीट 10 मई तक कॉलेज में भेज दी जाएगी। 10 से 13 मई के बीच छात्र दोबारा कॉपियों के जांचने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

West Bengal HS Results 2024: टॉप 10 में 58 छात्र शामिल

इस साल टॉप 10 में 58 छात्रों ने जगह बनाई है। 90 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं साल 2023 में 89.25 फीसदी छात्र पास हुए थे। पिछली बार 87 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई थी।

West Bengal HS Results 2024: किस जिले का कैसा है प्रदर्शन?

पूर्वी मिदानापुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह पहले रैंक में है। वहीं दूसरे नंबर पर दक्षिण परगना जिला है। तीसरे पायदान पर पश्चिम मेदिनीपुर है। चौथे नंबर पर कलिम्पोंग और पांचवें नंबर में कोलकाता है।

West Bengal HS Results 2024: पिछली बार लड़कों ने मारी थी बाजी

12वीं बोर्ड के नतीजों में पिछली बार लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। साल 2023 में कुल 91.86 फीसदी लड़के पास हुए थे। वहीं 81.26 फीसदी लड़कियां पास हुई थी।

West Bengal HS Results 2024: SMS के जरिए चेक करें 12वीं के नतीजे

1 - सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज सेक्शन में जाएं।

2 - यहां कंपोज मैसेज खोलें और टाइप करें WB12 और अपना रोल नंबर लिखें।

3 - इसके बाद इसे भेज दें 5676750 पर या 58888 पर।

4 - कुछ देर बाद नतीजे टेक्स्ट मैसेज में आए जाएंगे।

CISCE Results 2024: ICSE और ISC के नतीजे जारी! 99.47% छात्र 10वीं और 98.19% स्टूडेंट्स 12वीं में पास, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।