Get App

मुंबई में 1 अप्रैल से महंगी हुई बिजली, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ा बोझ

महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (MERC) के अनुसार 1 अप्रैल यानी आज से मुबंई में बिजली की कीमतों में 5-10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के लिए MERC ने 2023-24 के लिए औसतन 2.9% और 2024-25 के लिए 5.6% तक दाम बढ़ाने को मंजूरी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 12:55 PM
मुंबई में 1 अप्रैल से महंगी हुई बिजली, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ा बोझ
टाटा पावर के उपभोक्ताओं को घरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली के दाम 2023-24 के लिए 10% और 2024-25 के लिए 21% बढ़ाने को मंजूरी मिली है।

Eectricity price hike in Mumbai: महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (MERC) के अनुसार 1 अप्रैल यानी आज से मुबंई में बिजली की कीमतों में 5-10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के लिए MERC ने 2023-24 के लिए औसतन 2.9% और 2024-25 के लिए 5.6% तक दाम बढ़ाने को मंजूरी दी है जबकि रेजिडेंशियल के लिए 2023-24 और 2024-25 के लिए 6% दाम बढ़े है।

सबसे सस्ती दरों में बिजली का इस्तेमाल करने वाले बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के उपभोक्ताओं के लिए 2023-24 के लिए 6.19% और 2024-25 के लिए 6.75% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।

अडानी इलेक्ट्रिसिटी के उपभोक्ताओं को घरों में इस्तेमाल होने वाली बिजली के दाम 2023-24 के लिए 5% और 2024-25 के लिए 2% बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें