Get App

83 Movie: क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' दिल्ली में टैक्स फ्री

यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिताब जीतने पर आधारित है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2021 पर 12:21 PM
83 Movie: क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' दिल्ली में टैक्स फ्री
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 इसी महीने 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है

क्रिकेट पर आधारित रणवीर सिंह (Ranveer Singh) द्वारा अभिनीत फिल्म '83' को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर मंगलवार को यह जानकारी दी। यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिताब जीतने पर आधारित है। भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कबीर खान के अलावा रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

83 Movie Review: कबीर खान की फिल्म 83 में कपिल देव के रोल में छा गए Ranveer Singh, किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 83 को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को सहयोग के लिए धन्यवाद। बता दें कि 25 जून 1983 की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है जब हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया था और आंखें नम थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें