Kareena Kapoor: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पहली बार काम पर लौटीं करीना कपूर, इस खास अंदाज में आईं नजर

Kareena Kapoor Khan: सैफ अली खान पर पिछले महीने हुए हमले के बाद करीना कपूर अब काम पर लौट आई हैं। सोशल मीडिया पर करीना का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बीते महीने उनके घर में घुसे शख्स ने सैफ पर चाकू से हमला किया था। सैफ की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 1:48 PM
Kareena Kapoor: एक्टर पर हुए हमले के काफी दिन बाद उनकी पत्नी करीना कपूर अब काम पर लौट आई हैं

Kareena Kapoor Khan: सैफ अली खान पर उनके घर पर पिछले महीने एक हमलावर ने चाकू से हमला किया था। इस हमले में एक्टर को छह जगह गंभीर चोटें आई थीं। जिसके बाद एक्टर को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पर छह घंटे तक उनकी सर्जरी चली थी। सैफ पर हुए हमले से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस काफी हैरान थे। वहीं सैफ अली खान की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। एक्टर पर हुए हमले के काफी दिन बाद उनकी पत्नी करीना कपूर अब काम पर लौट आई हैं।

करीना कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मंगलवार को एक्ट्रेस को एक स्टूडियो के बाहर देखा गया, जहां पर उन्होंने पपराजी का हाथ जोड़कर ग्रीट करते हुए नजर आ रही है।

काम पर लौटी करीना कपूर


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में करीना कपूर को मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ हाथ हिलाते देखा गया। करीना कपूर खान ने ग्रे स्वेटशर्ट और ब्लैक बॉटम पहना था, साथ ही खुले बाल और ब्लैक गॉगल्स लगाए थे। उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड भी नजर आए। नो-मेकअप लुक में भी वह हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। सैफ पर हुए हमले के बाद करीना और सैफ ने अपने घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। उन्होंने अपनी बालकनी कवर करवा ली है और नए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं।

 

सैफ पर कब हुआ था हमला

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया थ। रात करीब 2 बजे, जब सैफ ने शोर सुना और देखा कि उनके बेटे जेह के कमरे में एक महिला कर्मचारी पर हमला हो रहा है। सैफ ने रोकने की कोशिश की, जिससे झगड़ा हुआ और हमलावर ने सैफ और कर्मचारी को घायल कर दिया। सैफ को छह बार चाकू मारा गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद 21 जनवरी को उन्हें छुट्टी मिल गई।

जब सरकार का बखान ना करने पर किशोर कुमार की आवाज पर लगा 'आपातकाल', लगा था बैन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।