Boney Kapoor: 'दूसरी महिलाओं से आकर्षित...' श्रीदेवी की मौत के सालों बाद पति बोनी कपूर ने दिया बड़ा बयान

Boney Kapoor: फिल्म निर्माता बोनी कपूर हाल ही एक इंटरव्यू में अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। फिल्म निर्माता आज भी अक्सर श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा शेयर करते रहते हैं। बोनी कपूर ने बताया कि आज भी श्रीदेवी के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 8:57 PM
Story continues below Advertisement
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी हमेशा उनके दिल में रहेंगी

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी भले ही आज इस दुनिया में हैं पर लोग उन्हें हमेशा याद करते हैं। दुनिया को अलविदा कहने के 6 साल बीत जाने के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने बड़ा खुलासा किया है। बॉलीवुड के कई फेमस फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के बारे में काफी बातें की।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी उनकी जिंदगी में क्या अहमियत रखती हैं, इसके बारे में खुलकर बात की। निर्माता ने बताया कि उनके लाइफ में आए बदलावों के बावजूद उनका दिल हमेशा श्रीदेवी के पास रहेगा।

बोनी कपूर ने क्या कहा


एबीपी लाइफ के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा, "हम एक-दूसरे से अलग नहीं थे। मैं उनसे प्यार करता था, मैं उनसे प्यार करता हूं और मैं मरते दम तक उनसे प्यार करता रहूंगा। जब सबसे ज्यादा चाही जाने वाली खूबसूरती, जब सबसे ज्यादा चाही जाने वाली शख्सियत आपके साथ अपनी बाकी की जिंदगी बिताने के लिए राजी हो जाती है, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है?"

'महिलाओं के प्रति आकर्षित भी हो सकता हूं'

बोनी कपूर ने आगे कहा, "मैंने कभी उनके साथ धोखा नहीं किया, मुझे कभी इधर-उधर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। वह मेरी सबकुछ थीं।" श्रीदेवी के जाने के बाद की अपनी जिंदगी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका दिल हमेशा श्रीदेवी के लिए रहेगा। उन्होंने खुलासा किया, "आज भी मेरे पास (महिला) दोस्त हो सकते हैं, मैं अपने आस-पास की महिलाओं के प्रति आकर्षित भी हो सकता हूं, लेकिन जहां तक उनका सवाल है, उनके लिए जुनून और प्यार कभी खत्म नहीं होगा।" उनके जाने के बाद भी वह हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

'श्रीदेवी हमेशा उनके दिल में रहेंगी'

बोनी कपूर ने कहा कि, 'मैं मरते दम तक उनसे प्यार करता रहूंगा। श्रीदेवी हमेशा उनके दिल में बसी रहेंगी।' बता दें कि 24 फरवरी, 2018 को एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन हो गया था। श्रीदेवी और बोनी कपूर के दो बच्चे जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। बोनी कपूर की यह दूसरी शादी थी, इससे पहले उनकी शादी मोना कपूर से हो चुकी थी। इस शादी से फिल्म निर्माता के अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर दो बच्चे हैं।

New Year Celebration : महाराष्ट्र में फुल नाइट पार्टी करने की मिली छूट, दिल्ली के होटल,क्लब और रेस्टोरेंट्स तैयार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।