Coldplay India Concert: मुंबई में एक लंबे इंतजार के बाद 18 जनवरी को कोल्डप्ले इंडिया कॉन्सर्ट का पहला शो हुआ। कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ब्रिटिश रॉक बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपने भारतीय फैंस का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कॉन्सर्ट का कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
