Get App

फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी को शार्क टैंक इंडिया-2 पर मिली फंडिंग, अमित जैन ने थमाया 1 करोड़ रुपये का चेक

Shark Tank India-2 फिनाले एपिसोड की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी। जी हां फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने (Parul Gulati) शार्क टैंक इंडिया-2 के फिनाले एपिसोड में अपने ब्रांड में फंडिंग के लिए शार्क के सामने पिचिंग की और फंडिंग पाने में भी कामयाब रहीं। पारुल गुलाटी ने जजेस के सामने अपने हेयर एक्सटेंशन ब्रांड निश हेयर में फंडिंग के लिए पिचिंग की

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Mar 11, 2023 पर 7:57 PM
फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी को शार्क टैंक इंडिया-2 पर मिली फंडिंग, अमित जैन ने थमाया 1 करोड़ रुपये का चेक
फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी को शार्क टैंक इंडिया-2 पर मिली फंडिंग, अमित जैन ने थमाया 1 करोड़ रुपये का चेक

सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाला रियल्टी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन टू (Shark Tank India-2) इन दिनों दर्शकों के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है। शो में अलग अलग बिजनेस और स्टार्टअप आइडिया और उसमें फंडिंग के तरीकों के चलते इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब इस शो के फिनाले एपिसोड की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह है फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी। जी हां फेमस टीवी अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने (Parul Gulati) शार्क टैंक इंडिया-2 के फिनाले एपिसोड में अपने ब्रांड में फंडिंग के लिए शार्क के सामने पिचिंग की और फंडिंग पाने में भी कामयाब रहीं।

पारुल को मिला 1 करोड़ रुपये का चेक

शार्क टैंक इंडिया 2 (Shark Tank season 2) के फिनाले एपिसोड में अभिनेत्री पारुल गुलाटी (Parul Gulati) ने जजेस के सामने अपने हेयर एक्सटेंशन ब्रांड निश हेयर में फंडिंग के लिए पिचिंग की। पारुल ने अपनी पिचिंग में 2 परसेंट इक्विटी के बदले एक करोड़ रुपये की डिमांड की। उनकी पिच को सुनने के बाद शुगक कॉस्मेटिक्स की विनाती सिंह (Vinita Singh) और कार देखो के अमित जैन (Amit Jain) ने ऑफर देने में इट्रेस्ट जाहिर किया और एक करोड़ के बदले में 3 परसेंट इक्विटी की डिमांड की।

भीड़-भाड़ से अलग इन जगहों पर मनाएं Holiday, रिफ्रेश हो जाएंगे, जानें ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन

पारुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें