Ranveer Allahbadia: 'ये हमारा इंडियन कल्चर नहीं', रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में नहीं जाएंगे सिंगर बी प्राक, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

यूट्यूबर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट इस समय सुर्खियों में बना हुआ हैं। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया ने ऐसा बयान दिया है जिसपर काफी बवाल मच गया है। अब इस विवाद पर सिंगर बी प्राक ने अपना रिएक्शन दिया है और एक बड़ा फैसला किया है

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
इस मामले पर सिंगर बी प्राक ने भी एक वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है

पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर के एक विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया और ये मामला अब पुलिस तक जा पहुंचा। मामला बढ़ता हुआ देख कर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली, लेकिन फिर भी ये मामला कम होता नहीं दिखा रहा। हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में शामिल हुए थे। रणवीर इलाहाबादिया ने शो के दौरान पेरेंट रिलेशन पर विवादित बयान दिया है।

सोशल मीडिया पर रणवीर इलाहाबादिया के इस बयान की काफी आलोचना की जा रही है। वहीं इस मामले पर अब सिंगर बी प्राक ने भी एक वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जाना कैंसिल कर दिया है।

बी प्राक ने क्या कहा


सिंगर बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट बीयरबाइसेप्स पर न जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "राधे-राधे दोस्तों, कैसे हो आप सब? मैं बीयरबाइसेप्स पर एक पॉडकास्ट के लिए जाने वाला था, लेकिन इसे रद्द कर दिया। समय रैना के शो पर जो पाथेटिक सोच और गलत शब्द का इस्तेमाल हुआ, वह हमारा इंडियन कल्चर का हिस्सा नहीं है। आप अपने माता-पिता के बारे में किस तरह की बातें शेयर कर रहे हैं, क्या यह कॉमेडी है? यह बिल्कुल भी कॉमेडी नहीं है। यह स्टैंड-अप कॉमेडी नहीं हो सकती।"

 

View this post on Instagram

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

सिंगर ने आगे कहा, मुझे समझ नहीं आता कि यह कौन सी जनरेशन है। शो में एक सरदारजी भी आते हैं। सरदारजी आप जानते हैं कि आप सिख हैं, क्या ये चीजें अच्छी लगती हैं?

रणवीर इलाहाबादिया पर बरसे सिंगर

बी प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया की आलोचना करते हुए उनकी सोच पर निराशा जताई। उन्होंने सवाल किया कि जो व्यक्ति सनातन धर्म और आध्यात्मिकता की बात करता है और बड़ी हस्तियों को अपने शो में बुलाता है, वह ऐसी मानसिकता कैसे रख सकता है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर स्टैंड लेने की अपील की और कहा कि अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो अगली जनरेशन का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। वीडियो के अंत में बी प्राक ने कहा, "कृपया हमारी भारतीय संस्कृति को बचाएं और लोगों को अच्छी चीजों के लिए प्रेरित करें।"

रणवीर ने मांगी माफी

बढ़ती आलोचना के बीच रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। उन्होंने माना कि उनकी टिप्पणी न तो सही थी और न ही मजाकिया। इस बीच, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शो की आलोचना की और कहा कि इसमें हास्य के नाम पर अनुचित बातें दिखाई जा रही हैं। कुछ लोगों ने इसे बैन करने की भी मांग की। वहीं यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट के आयोजकों के खिलाफ कई जगहों पर शिकायत भी दर्ज हुई है।

Sonu Nigam: 'चुनाव में खड़े हो जाओ...', कोलकाता शो में किस पर भड़के सोनू निगम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।