Money Heist Season 5: 'नमस्ते इंडिया', प्रोफेसर और टीम ने भारतीय फैंस को दिया मैसेज

Money Heist: शो के सितारों ने फिनाले रिलीज के दिन एक खास वीडियो में भारत में फैंस का अभिवादन किया

अपडेटेड Dec 04, 2021 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
Money Heist के प्रोफेसर (FILE)

स्पैनिश थ्रिलर "Money Heist" अपने फाइनल सीजन के एक बार से वापस आ गया है। Netflix ने Season 5 के दूसरे वॉल्यूम को कल्ट सीरीज़ के फाइनल पांच एपिसोड के साथ लॉन्च कर दिया है। शो के सितारों ने फिनाले रिलीज के दिन एक खास वीडियो में भारत में फैंस का अभिवादन किया।

वीडियो की शुरुआत में अलवारो मोर्टे, यानी ​​प्रोफेसर दोनों हाथों को जोड़कर कहते हैं, "नमस्ते इंडिया।" वे आगे कहते हैं, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि सीरीज और कैरेक्टर्स को इतनी दूर से इतना प्यार मिलने वाला है, इसलिए आप सभी का धन्यवाद।'

सीरीज में स्टॉकहोम का किरदार निभाने वाले एस्टर एसेबो कहते हैं, 'सच में, आपके समर्थन, आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' एलिसिया सिएरा का किरदार निभाने वाली नजवा निमरी कहती हैं, 'शुक्रिया।'


पांचवें सीजन को पांच-पांच एपिसोड के दो पार्ट में बांटा गया है। पहले पांच एपिसोड 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ गए थे। भारत में, 2020 में लॉकडाउन के दौरान लोगों इस काफी पसंद किया था।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर कहा, "Money Heist की कास्ट यहां भारत के फैस को ग्रेसियस कहने के लिए आई है और हम उन्हें ला कासा दे पप्पिस देना चाहते हैं।"

KBC 1000 Episode: KBC के 1000 एपिसोड पूरे होने पर अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल, कही यह बात...

दिसंबर 2017 में शो के रिलीज होने के बाद इस तरह की थ्रिलर सीरीज में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई। नवंबर 2019 में, "Money Heist" ने विश्व स्तर पर नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में जगह बनाई।

अम्ब्रेला एकेडमी और स्ट्रेंजर थिंग्स के बाद ये तीसरे नंबर पर रही। उस साल शो को लगभग 44 मिलियन व्यूअरशिप मिले थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।