Video: बॉलीवुड गानों पाकिस्तान एक्ट्रेस हानिया आमिर ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Hania Aamir: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और यशमा गिल का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ये दोनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस एक शादी में बॉलीवुड गाने पर डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया लोग काफी अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें ये खबर

अपडेटेड Jan 04, 2025 पर 11:50 PM
Story continues below Advertisement
Hania Aamir: हानिया आमिर और याशमा गिल ने बॉलीवुड के कई गानों पर डांस किया,इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हानिया आमिर अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के कारण फैंस के बीच काफी फेमस हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस यशमा गिल भी है। जहां पर दोनों एक्ट्रेस बॉलीवुड गानों पर डांस करती हुईं नजर आ रही है।

हानिया आमिर ने हाल ही में अपनी करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुई थी। जहां पर दोनों एक्ट्रेस ने 'बड़ी मुश्किल' और 'दो धारी तलवार' गानों पर बेहतरीन डांस किया। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


हानिया आमिर और यशमा गिल ने बॉलीवुड के कई गानों पर डांस किया। इनके परफॉर्मेंस की लिस्ट में कटरीना कैफ के गाने से लेकर संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी के गाने भी शामिल थे। हानिया आमिर और याशमा गिल ने 'बड़ी मुश्किल', 'दो धारि तलवार', 'आइला रे लड़की मस्त मस्त' और 'चिकनी चमेली' जैसे कई सारे बॉलीवुड गाने पर जमकर डांस किया। इस फंक्शन ने हानिया ने हरे और सिल्वर रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थी। हानिया ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया।

 

View this post on Instagram

A post shared by ek shayar (@shayar33280)

लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ की

एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर ने कई तरह के कमेंट किए। फैंस ने एक्ट्रेस की काफी तारीफ की। उनके बेहतरीन डांस मूव्स की भी काफी सराहना की। एक यूजर ने कमेंट किया, "हानिया आमिर हमेशा किसी भी इवेंट में जान डाल देती हैं! उनकी ऊर्जा काफी अच्छी होती है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "वह इतनी खुशी और शालिनता के साथ डांस करती हैं। बॉलीवुड को इसे देखना चाहिए!" वहीं कुछ फैंस ने यह भी कहा कि वह कितनी सहजता से बॉलीवुड के गानों को अपना लेती हैं। वह उनको जल्द ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में देखना चाहते हैं। कुछ यूजर ने उनकी खूबसूरती की तुलना बॉलीवुड की प्रमुख एक्ट्रेस से भी की।

Upasana Singh: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं 'कपिल शर्मा शो' की बुआ! एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।